Top News

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दो घायल, आठ पर केस

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दो घायल, आठ पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दोनो पक्षों से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल आठ लोंगो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोठिया गांव निवासी मीरा पत्नी दिनेश का आरोप है की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही परमेश, विकास, दीपू और रिशु ने एक राय होकर उसे लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोटे आई। इसी घटना में दूसरे पक्ष के परमेश की तहरीर पर मीरा, शनि, संतोष और दिनेश के खिलाफ संबंधित भी धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post