सम्मान सहित लहराया तिरंगा, अमर सपूतों को किया नमन
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना व करहां क्षेत्र में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान सहित ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर देश के बलिदानी अमर सपूतों को नमन किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी, व्यापारिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थानों व प्रतिष्ठानों तथा अमृत सरोवरों पर शान से ध्वजारोहण किया गया एवं समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया गया।
रामनगर मोड़ स्थित बीएसआरके ग्रुप ऑफ कॉलेज में वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन राय ने झंडारोहण किया। जिसमें बच्चों ने भव्य प्रभातफेरी निकाल शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। करहाँ क्षेत्र के शिवकुमारी साहब पीजी कॉलेज क्यामपुर, एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज सुरहुरपुर, बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज करहां, हरिपालजी स्मारक पीजी कालेज दरौरा, आरएएफ महिला पीजी कालेज शमशाबाद, जेके मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा, एम.शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर, हंसनाथ सिंह सेवा ट्रस्ट करहां द्वारा संचालित प्रमोद जनकल्याण हॉस्पिटल, यूनियन बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, राजकीय पशु चिकित्सालय आदि पर झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कंपोजिट विद्यालय माहपुर में सैन्य पोशाकों व विविध परिवेश में सजे बच्चों ने लालकिला की झांकी प्रस्तुत की। वहीं सौसरवां, सद्धोपुर व मालव प्राथमिक विद्यालय में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।
इस दौरान धनंजय सिंह, ज्योतिंद्रपति पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह रिंटू, रजनीश राय, प्रवीण राय, अशीत पाठक, चंदन उपाध्याय, राजीव मौर्य, विभूति नारायण, रामाश्रय सिंह, इंद्रदेव सिंह, सद्दाम खान, दीपक सिंह, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल्ला खां, शहजादे खां आदि मौजूद रहे।






Post a Comment