Top News

हवन-पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई रुद्रचंडी महायज्ञ

हवन-पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई रुद्रचंडी महायज्ञ

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद में पिछले नौ दिनों से चल रही श्री रुद्रचंडी महायज्ञ का बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। यज्ञाचार्य जनार्दनाचार्य महाराज सहित वैदिक ब्राह्मणों के वेद मंत्रों के बीच सभी यजमानों ने हवन में भाग लेकर पूर्णाहुति निवेदित किया। गुरुवार को भंडारे का आयोजन होगा।

वेदांत देशिक सेवा संस्थान प्रयागराज से पधारे कथावाचक व यज्ञकर्ता संत जगदीशाचार्य महाराज के निर्देशन में उक्त महायज्ञ संपन्न की गई। मुख्य यजमान दयाशंकर तोमर, हेमा सिंह, बाबूलाल, मीरा देवी, विजय नारायण सिंह, बीना सिंह, रामा सिंह, सावित्री देवी, राजेश सिंह, प्रतिमा सिंह, विनय कुमार, कंचन देवी, अखिलेश सिंह, खुशबू सिंह, रामनरायन गुप्ता, इंदू गुप्ता, मिथिलेश सिंह, सुनीता देवी, रामाश्रय सिंह आदि ने नौ दिवसीय आयोजन के विभिन्न धार्मिक कृत्यों का संपादित किया। सुबह से शाम तक कई सत्रों में वेदी पूजन, रुद्र-चंडी पाठ, हवन, पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक, आरती व रामकथा का आयोजन चलता रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post