सावन मास के आखिरी दिनों में आयोजित हो रहा मानस पाठ
करहां (मऊ) : सावन मास जैसे-जैसे समापन की ओर है, वैसे-वैसे विभिन्न स्थानों पर विविध धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर क्षीरसागर में जहां मंगलवार को रामचरित पाठ शुरु होकर बुधवार को हवन पूजन व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ, वहीं शिव मंदिर करहां बाजार में बुधवार को अखंड रामचरित मानस पाठ की शुरुआत की गई।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त दोनों मंदिरों में सावन के पवित्र महीनें में रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। वैदिक ब्राह्मण नीरज पांडेय ने लक्ष्मी नारायण मंदिर पर मुख्य यजमान पुजारी प्रमोद दास के हाथों मानस पाठ की पूर्णाहुति करवाई। साथ ही शिव मंदिर समिति करहां बाजार के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव के हाथों पूजन-अर्चन के माध्यम से मानस पाठ का आरंभ करवाया।
इस अवसर पर विजयदास, शकुंतला देवी, वासुदेव मौर्य, पूनम सिंह, गनेश मौर्य, गीता देवी, सुरेशचंद वर्मा, लक्ष्मी देवी, अभिषेक यादव, मधुबाला देवी, श्रीकांत चौरसिया, चिंता देवी, चंदन सिंह मोनू, रेनू देवी, अशोक जायसवाल, सविता देवी, राधे प्रजापति, बिंदू देवी, अंकित राजपूत आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment