Top News

स्वयंभू शिव मंदिर में महिलाओं ने किया दर्शन-पूजन

स्वयंभू शिव मंदिर में महिलाओं ने किया दर्शन-पूजन

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में शनिवार को पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव को दूध, जल आदि अर्पित करने के साथ ही शमशाबाद कुटी पर स्थित कलयुग के जाग्रत देवता महाबली बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया।

शनिवार होने के चलते लोगों ने पीपल के वृक्ष पर भी अक्षत व काली तिल से जल दिया। यहां सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। सुबह किरण निकलने के साथ ही भक्तों का शुरू हुआ आवागमन का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। सोमवार को यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं तथा महादेव का जलाभिषेक कर दर्शन प्राप्त करते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post