Top News

राजापुर प्रधान बसंत सिंह को किया गया सम्मानित

राजापुर प्रधान बसंत सिंह को किया गया सम्मानित

करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के राजापुर लग्गुपुर ग्राम प्रधान बसंत कुमार सिंह को शुक्रवार के दिन अल्ट्राटेक की तरफ से सम्मानित किया गया। न्याय पंचायत के पास स्थित शिवम बिल्डिंग मैटेरियल के भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उनका अभिनंदन किया गया।

बता दें कि कुछ महीने पहले आजमगढ़ में हुए एक बड़े मंडल स्तरीय समारोह में उन्हें यशस्वी प्रधान पुरस्कार से नवाजा गया था। इसी क्रम में शुक्रवार कंपनी के इंजीनियर अतुल यादव एवं तकनीकी सहायक चेतन कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्राम प्रधान बसंत कुमार सिंह को कंपनी का प्रशस्ति पत्र एवं एक बड़ी घड़ी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

इंजीनियर अतुल यादव ने आशा व्यक्त किया कि जिस प्रकार विकास एवं निर्माण कार्यों के द्वारा आपने यशस्वी प्रधान का पुरस्कार जीता है, इसी प्रकार आगे भी गांव के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। साथ ही हम आशा करते हैं कि गांव के निर्माण कार्यों में कंपनी के सीमेंट का आधिकाधिक प्रयोग करेंगे। बसंत कुमार सिंह ने अपने सम्मान को पूरे गांव क्षेत्र का सम्मान बताया तथा कंपनी के प्रति संपूर्ण ग्राम वासियों की तरफ से आभार और अभिनंदन व्यक्त किया।

इस दौरान दीपक सिंह, संजय पासवान, मालती देवी, राजनाथ, कमली, अरविंद सिंह, जितेंद्र कुमार, घुरहू आदि दर्जनों ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post