Top News

सेवा दिवस के रुप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस

सेवा दिवस के रुप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस

करहां (मऊ) : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर मुहम्मदाबाद गोहना व करहां मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिरों की साफ-सफाई, मरीजों की जांच, नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण व केक काटकर धूमधाम से जन्मदिवस का उत्सव मनाया गया।

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के पहले दिन बुधवार को अतरारी खैराबाद स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान के नेतृत्व में सफाई की गई। वहीं सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भाजपा नेत्री पूनम सरोज के मुख्य आतिथ्य में पीएम नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा गया। सीएचसी सहित राजवंती स्वीट हाउस केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गई।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष द्वय जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अंकित सरोज व राहुल सिंह, संयोजक सुदर्शन सोनकर, महेश मौर्य, रामकरन पटेल, मोहम्मद इस्लाम हुजैफा, बदरुद्दीन अंसारी, राजेंद्र मौर्य, रमेश यादव सहित अनेक चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व आशा कार्यकर्तियाँ मौजूद रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post