Top News

युवती से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

युवती से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

वलीदपुर (मऊ)  : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दे कर केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ अश्लील हरकत कर गाली-गलौज करने के साथ-साथ लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव निवासी महिला ने बताया कि बीते 3 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उसकी बहन जब घर के बाहर थी, तभी गांव मीरपुर अंगरौरा निवासी सुनील चौहान पुत्र स्व. घुरवीन ने मौके का फायदा उठाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए उसके सीने पर हाथ लगाया। जब मेरी बहन ने विरोध किया तो आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। कहा कि 'हमारे कहे अनुसार नहीं रहोगी तो घर से भाग जाओ'।

आरोप है कि आरोपित युवक कई दिनों से उसकी बहन को परेशान कर रहा है और लगातार घर आकर धमकी देता है। जिससे उसकी बहन मानसिक रूप से बेहद परेशान है। तंग आकर पीड़िता की बहन ने इस संबंध में 6 सितंबर को थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post