पूज्य पिताजी स्व. राजेंद्र सिंह की कथनी और करनी में नहीं था कोई अंतर : रवि सिंह
करहां (मऊ) : मेरे पूज्य पिता नलकूप विभाग से सेवानिवृत अवर अभियंता स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह सरल, अनुशासित व स्वावलंबी स्वभाव के व्यक्तित्व थे। 93 वर्ष की उम्र में निधन से पहले वे अपनी दिनचर्या के समस्त कार्य स्वयं करते थे। उनका संपूर्ण सेवाकाल व जीवन सादगी की मिशाल थी। वे वही कहते थे, जो स्वंय करते थे। उनकी कथनी और करनी में कभी कोई भेद नहीं रहा। घर के सबसे बड़े सदस्य के रुप में उनके जाने से हम सभी अपने आपको अभिभावक विहीन महसूस कर रहे हैं। पितृपक्ष में सम्पूर्ण परिवार व स्नेही स्वजनों की तरफ से भावपूर्ण नमन एवं सादर श्रद्धासुमन।
◆रविभूषण प्रताप सिंह, शमशाबाद, मऊ

Post a Comment