कबड्डी खिलाड़ियों ने बीच मैदान मनाया दीपोत्सव
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद स्थित राहुल स्पोर्ट्स कबड्डी एकेडमी में सोमवार को सायंकाल भव्य दीपोत्सव मनाया गया। प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने अपने कोच कालिका प्रसाद गोंड़ एवं करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी के नेतृत्व में दीप मालिकाएं एवं रंगोली सजाई तथा भव्य दीपोत्सव मनाया।
इस अवसर पर कबड्डी कोच कालिका प्रसाद उर्फ लालू गोंड़ ने कहा कि हमारा मैदान ही हमारा पूजा स्थल है। इसी मैदान के बल पर हम जीवन में बहुत कुछ पा सकते हैं। इसलिए यह मैदान हमारे लिए पूजनीय है और इसका सम्मान बहुत जरूरी है। हमने सभी खिलाड़ियों के साथ आज यहां पर साफ-सफाई करके रंगोली और चौक का निर्माण करते हुए लक्ष्मी माता का पूजन-अर्चन कर दीप जलाए।
इस अवसर पर राजा यादव, नन्हक यादव, सुरेंद्र राणा, आकाश सरोज, कुलदीप, सुजीत कुमार, गुलशन कुमार, शाह आलम आदि दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित रहे।





Post a Comment