Top News

आगरी धाम सद्धोपुर के लिए बन रहा अम्बेडकर द्वार

आगरी धाम सद्धोपुर के लिए बन रहा अम्बेडकर द्वार

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र में कभी गुरादरी व प्रयागरी के समकालीन रहा सुप्रसिद्ध आस्था का केंद्र आगरी धाम का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके लिए अंबेडकर द्वार आगरी धाम का कार्य तेज गति से प्रगति पर है। आगरी जलाशय का भी सीमांकन हो गया है और शीघ्र ही यहां सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ होगा।प्राचीन श्रीसिद्धेश्वर नाथ महादेव आगरी धाम जलपा पोखरी के सुंदरीकरण के लिए राजस्व टीम ने सीमांकन कर निशानदेही सुनिश्चित कर दी है।

ग्रामप्रधान देवंती देवी के अनुसार यहां मछली पालन व सिंघाड़ा उत्पादन हेतु पोखरी आवंटन की प्रक्रिया के कारण कार्य मे देरी हुई है। जैसे ही यह विषय हल हो जाएगा वैसे ही आगरी जलपा पोखरी की सफाई, सीढ़ी निर्माण, चारो तरफ पथवे, कुर्सी, लाइटिंग व रंग रौग़न कार्य किए जाएंगे। साथ ही आगरी धाम की एक मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post