Top News

सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं पशुपालक : संजय तिवारी

सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं पशुपालक : संजय तिवारी

•मु.बाद गोहना ब्लाक के सुरहुरपुर में गौपूजन के साथ शुरु हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला

•178 पशुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई दवा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के सुरहुरपुर गांव में गुरुवार को प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर कन्हैया लाल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्रामप्रधान सुरजीत राय ने गौपूजन कर किया। इसमें 178 पशुओं का निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित दवा प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने पशुपालन विभाग सहित भाजपा की वर्तमान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। कहा कि राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना, सहभागिता योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, सेक्स सार्टेड कृत्रिम गर्भाधान योजना, स्वदेशी गौ पालकों को नन्द बाबा पुरस्कार योजना, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपनी आमदनी बढ़ाएं।

पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय सिंह ने पशु पालकों को पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी दी। कहा कि पशुपालक विभाग की चारा विकास योजना, बकरी व भेंड़पालन अनुदान योजना, पशुपालक प्रशिक्षण योजना व डायल 1962 मुफ्त पशु चिकित्सा एम्बुलेंस का लाभ उठाएं। उन्होंने प्राथमिक पशु चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, पोषक तत्व, पशुओं को कृमि नाशक दवा पान, खुरपका-मुंहपका व एलएसडी अर्थात लंपी रोग के उपचार से संबंधित जानकारियां प्रदान की।

इस दौरान अनेक बीमार पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाव हेतु मुफ्त टीकाकरण किया गया एवं पशु पालकों की प्रश्नों का समाधान बताया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन व आभार प्रदर्शन फार्मासिस्ट श्यामसुंदर सोनकर ने किया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर राजेश यादव, डाक्टर पंकज यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष शाही सहित लोकेश यादव, बिजेंद्र नाथ राय, रामप्रवेश यादव, बलवंत सिंह, संदीप सिंह, शिवम कश्यप, अब्दुल रहमान व सैकड़ों पशुपालक व किसान आदि उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post