Top News

मैदान में जगमगाए दीप, खिलाड़ियों ने मनाया अनोखा दीपोत्सव

मैदान में जगमगाए दीप, खिलाड़ियों ने मनाया अनोखा दीपोत्सव

करहां, मऊ। खेल भावना और संस्कृति का सुंदर संगम सोमवार की शाम मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत शमशाबाद गांव में देखने को मिला, जब राहुल स्पोर्ट्स कबड्डी एकेडमी के प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने अपने खेल मैदान को दीपों की रोशनी से सजाकर दीपोत्सव मनाया। दीपों की चमक और खिलाड़ियों के उत्साह ने पूरे मैदान को एकता और उमंग के रंगों से भर दिया।

कोच कालिका प्रसाद उर्फ लालू गोंड़ और करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने मैदान की सफाई कर रंगोली बनाई, चौक सजाया और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित किए। चारों ओर जगमगाते दीपों से वातावरण आलोकित हो उठा।

कोच कालिका प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि हमारा मैदान हमारे लिए मंदिर समान है। इसी भूमि ने हमें अनुशासन, परिश्रम और सफलता का मार्ग दिखाया है, इसलिए इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। दीपोत्सव कार्यक्रम में राजा यादव, नन्हक यादव, सुरेंद्र राणा, आकाश सरोज, कुलदीप, सुजीत कुमार, गुलशन कुमार, शाह आलम सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post