Top News

बेसिक के बच्चों ने मनाया छठ महापर्व, रसोइया माताओं को दी विशेष भेंट

बेसिक के बच्चों ने मनाया छठ महापर्व, रसोइया माताओं को दी विशेष भेंट

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में शुक्रवार को आस्था और श्रद्धा के प्रतीक महापर्व छठ को बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। बच्चों ने ईंटों की सहायता से सुंदर बेदी बनाकर व्रती रसोइया माताओं को अर्घ्य अर्पित किया और उन्हें छठ पर्व की पारंपरिक सामग्री कोशी, फल, गन्ना, चुनरी आदि भेंटस्वरूप प्रदान की।

विद्यालय की रसोइया माताएं मंजू, मीरा, गुड्डी, सविता और प्यारी देवी बच्चों के इस स्नेह और सम्मान से भावुक हो उठीं। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर तिवारी ने बच्चों के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक राजीव मौर्य, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा, हेमंत कुमार पांडेय और शहजादी बानो आदि उपस्थित रहे तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post