Top News

सफेद तिल, सांवा व ढैंचा के बीज की करें खेती : नागेन्द्र सिंह

सफेद तिल, सांवा व ढैंचा के बीज की करें खेती : नागेन्द्र सिंह

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के करहां गांव निवासी किसान नेता नागेंद्र सिंह ने परंपरागत खेती से अलग हटकर नई पहल की है। उन्होंने इस मौसम में सफेद तिल, सांवा और ढैंचा के बीज की खेती शुरू की है। फिलहाल उनके घर पर ढैंचा के पौधों से बीज निकालने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि लगभग 150 किलो ढैंचा बीज तैयार किया जाएगा, जिसे जरूरतमंद किसानों में वितरित किया जाएगा।

नागेंद्र सिंह का कहना है कि ढैंचा की हरी खाद के लिए किसानों को महंगे दामों पर बीज खरीदना पड़ता है, इसलिए उन्होंने इसे स्वयं उत्पादन करने का निर्णय लिया। साथ ही उन्होंने सफेद तिल और मोटे अनाज सांवा की खेती भी आरंभ की है, जिससे स्वास्थ्य और आय दोनों में लाभ हो सके।

सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर से श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में किसानों को परंपरागत खेती के साथ नई फसलों की ओर भी बढ़ना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post