नवमी पर नौ कन्याओं ने धरा नवदुर्गा का दिव्य रूप
करहां, मऊ। शारदीय नवरात्र की नवमी पर बिन्दूमेश पब्लिक चिल्ड्रेन स्कूल पीवाताल में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय की नौ बच्चियों ने नवदुर्गा का प्रतिरूप धारण कर माँ दुर्गा की नौ शक्तियों का जीवंत दर्शन कराया।
नवदुर्गा के इस मनोहारी रूप ने उपस्थित जनों को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। छोटी-छोटी बच्चियों के श्रृंगार और अदाओं ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिंदु सिंह ने कहा कि बच्चियों में छिपी प्रतिभा को मंच देना हमारा उद्देश्य है, ताकि उनमें आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव दोनों बढ़े।
कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए विद्यालय के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह ने भी नवदुर्गा बनी बच्चियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं।






Post a Comment