Top News

बैंक खाते से 9.45 लाख का हुआ फर्जी ट्रांसफर, अज्ञात के ख़िलाफ़ केस दर्ज

बैंक खाते से 9.45 लाख का हुआ फर्जी ट्रांसफर, अज्ञात के ख़िलाफ़ केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लग्गूपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा अंतर्गत एक ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी कर 9.45 लाख रुपये उड़ा लिए गए। मामले में पीड़ित खाताधारक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार देवसीपुर गांव निवासी मृत्युंजय सिंह का पीएनबी में खाता है। उनका कहना है कि 12 नवंबर को उनकी जानकारी के बिना किसी अज्ञात व्यक्ति ने आरटीजीएस के माध्यम से 4.45 लाख और आईएमपीएस के जरिए 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

अपनी ओर से कोई लेन-देन न करने के बावजूद खाते से धन निकासी होने पर उन्होंने बैंक व पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरु कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post