मनीष ने बच्चों के संग मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में करहां बाजार निवासी युवा उद्यमी मनीष कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कम्पास व चांदा सेट वितरित कर अनोखी मिसाल पेश की। उनके सहयोगी साथी देवा यादव ने भी बच्चों को चॉकलेट बांटकर मुंह मीठा कराया।
बतादें कि मनीष सिंह करहां बाजार निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र और सड़क व बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसाय से जुड़े युवा उद्यमी हैं, जो समाजसेवा में विशेष रुचि रखते हैं। मनीष ने कहा कि रेस्टोरेंट में खर्च करने से बेहतर है कि जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जाए।
प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने मनीष के इस कार्य की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, हेमंत पांडेय, गौतम विश्वकर्मा व विद्यालय की रसोइया माताएं मौजूद रहीं।

Post a Comment