Top News

सरदार पटेल जयंती पर हुई भाषण व निबंध प्रतियोगिता

सरदार पटेल जयंती पर हुई भाषण व निबंध प्रतियोगिता

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व करहां भाजपा मंडल के तत्वाधान में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को पूरे पखवाड़े भर मनाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज भदीड़ व पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय राजकीय इंटर कालेज देवरिया बुजुर्ग में निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें शामिल मुख्य अतिथि भाजपा नेता छोटू प्रसाद व चंद्रकांत तिवारी ने सरदार पटेल के जीवन एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे।

भदीड़ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 562 रियासतों का भारत में विलय किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के कारण और उन्हें लौह पुरुष कहा गया। उन्होंने भारत के पहले गृह मंत्री के रुप में देश को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं की नींव रखी और स्वतंत्र भारत में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाया। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जन्म जयंती 31अक्टूबर को पूरा भारत राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है। 

देवरिया बुजुर्ग में करहां भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें एकता, निष्ठा और कर्मठता को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री राहुल सिंह व रितिक सिंह तथा ठाकुर प्रसाद ने विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा आगत गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवभूषण सिंह व संजय सरोज, देवेश मिश्र, अश्वनी यादव, उपदेश कुमार चौहान, स्थानीय ग्रामीण, अभिभावक व सैकडकन विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post