Top News

श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग संग श्रीमद्भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति

श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग संग श्रीमद्भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति

करहां (मऊ) : स्थानीय करहां गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को सुदामा चरित्र प्रसंग के साथ विधिवत पूर्णाहुति हो गई। कथाप्रवक्ता ज्योतिषाचार्य पंडित गया प्रसाद पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन की भावनात्मक कथा का वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची मित्रता और भक्ति का प्रतिफल सदैव ईश्वर प्रदान करते हैं। पूर्णाहुति के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

कथावाचन के दौरान सुदामा की गरीबी, समर्पण और भगवान श्रीकृष्ण के उनके प्रति प्रेम को सुन सभी की आंखें नम हो गईं। कथा की पूर्णाहुति पर यज्ञाचार्य गया प्रसाद, आचार्य नीरज पांडेय सहित देवेश, राजेंद्र, शुभम, विवेक, पंकज व शशिशंकर पांडेय ने मुख्य यजमान पद्मिनी सुधीर सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं से समिधा निवेदित करवाई। गांव-क्षेत्र से आए विभिन्न श्रद्धालुओं ने यज्ञकुंड में आहुति डालकर धर्मलाभ प्राप्त किया। 

इस अवसर पर शीला देवी, संतोष सिंह, शकुंतला देवी, रतन प्रताप, नीता सिंह, विजय कुमार, ऋतु सिंह, अजय कुमार, सुनीता सिंह, राहुल कुमार, अंजली सिंह, शिवाजी, शिवानी, रमन कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post