किसान की बिटिया ने निकाली नीट परीक्षा, अमेठी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में हुआ चयन
करहां (मऊ) : करहां क्षेत्र के अरैला गांव निवासी एक सामान्य से किसान अली हसन शेख की होनहार बिटिया जैनब शेख ने अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ की ओर से जारी नीट-2025 की तीसरी चरण की काउंसलिंग में ज़ैनब शेख को एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए आटोनामस स्टेट मेडिकल कालेज, अमेठी में सीट आवंटित की गई है। निदेशालय ने इसके लिए प्रोविजनल नियुक्ति पत्र जारी किया है।
अमेठी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में प्रवेश मिलने से ज़ैनब शेख व उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर गांव-क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। रविभूषण प्रताप सिंह, आशीष चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, विजय कुमार सिंह गब्बर, जयप्रकाश यादव, अंबुज जायसवाल, विजय सिंह डब्लू, प्रभाकर राय, नौमी प्रसाद आदि ने बिटिया की सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज़्ज़वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment