सरदार पटेल जयंती पर छात्रों ने दिखाया उत्साह, हुई निबंध व भाषण प्रतियोगिता
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व करहां भाजपा मंडल की ओर से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज भदीड़ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया बुजुर्ग में निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने सरदार पटेल के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता छोटू प्रसाद और चंद्रकांत तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। भदीड़ में संबोधित करते हुए प्रांतीय परिषद सदस्य छोटू प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल ने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से भारत की सैकड़ों रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर देश को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने कहा कि पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।
वहीं, देवरिया बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने विद्यार्थियों से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित नागरिक बनने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री राहुल सिंह, रितिक सिंह और ठाकुर प्रसाद ने विद्यार्थियों को देशहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवभूषण सिंह, संजय सरोज, देवेश मिश्र, अश्वनी यादव, उपदेश कुमार चौहान सहित शिक्षक, अभिभावक, ग्रामीण और अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।







Post a Comment