Top News

श्रीमद्भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति व भंडारा, श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु

श्रीमद्भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति व भंडारा, श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु

करहां मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार को विधिवत पूर्णाहुति व भंडारा आयोजित हुआ। कथावाचक ज्योतिषाचार्य पंडित गया प्रसाद पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा के दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और सुदामा के प्रति उनके प्रेम को श्रद्धा भाव से सुना। पंडित पाठक ने कहा कि सच्ची मित्रता वही है जो लोभ, मोह और स्वार्थ से परे हो। श्रीकृष्ण-सुदामा का प्रसंग हमें सिखाता है कि भक्ति और सच्ची निष्ठा से भगवान अवश्य प्रसन्न होते हैं। पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में सहयोग देने वालों में नीरज पांडेय, शीला देवी, शकुंतला देवी, उषा देवी, गुलाबी देवी, रेनू देवी, सीमा देवी, संतोष सिंह, बबिता सिंह, नीता सिंह, अजय सिंह, रीतू सिंह, विजय कुमार, अंजली, राहुल सिंह, शिवानी, शिवाजी सिंह, रमन कुमार छोटू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post