12 वर्षीय मुअज्ज़म अंसारी ने 10 माह में किया पूरा क़ुरआन हिफ़्ज़, हुए सम्मानित
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करहां निवासी मुअज्ज़म अंसारी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में सिर्फ 10 महीनों में ही पवित्र क़ुरआन-ए-करीम हिफ़्ज़ कर एक मिसाल कायम की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। मुअज्ज़म की इस सफलता पर आयोजित सादे कार्यक्रम में डॉ. सोएब साहब ने उन्हें इनाम व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
डॉक्टर सोएब ने मुअज्ज़म की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में क़ुरआन हिफ़्ज़ करना ईश्वर की विशेष कृपा और बच्चे की निरंतर साधना का परिणाम है। कार्यक्रम में मौजूद श्याम बिहारी जायसवाल, अशफाक अहमद, जावेद अंसारी, सद्दाम हाशमी, शफीक अंसारी इत्यादि लोगों ने मुअज्ज़म अंसारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। परिवारजनों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Post a Comment