अंधेरी रात के बाद उम्मीद का उजाला बना इंसानियत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत करहां गांव में चोरी की घटना से आहत बेसहारा विधवा लक्ष्मीना देवी के घर जब दुख ने दस्तक दी, तब इंसानियत सहारा बनकर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी विक्की वर्मा पीड़िता के घर पहुंचे और ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की।
बता दें कि बीते रविवार की रात अज्ञात चोर महिला के घर से चांदी की पायल और आवास निर्माण के लिए रखे 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थी। इस मौके पर कारहां जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी विक्की वर्मा ने कहा कि कठिन समय में पीड़ित के साथ खड़ा होना ही समाज का सच्चा धर्म है। उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनके इस मानवीय कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की। इस अवसर पर गनेश मौर्य, मोनू अहमद, अनिल भारद्वाज, अभिषेक यादव राजा, राहुल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।


Post a Comment