शीतलहर की सिहरन में जलती रही इंसानियत की लौ, विक्की वर्मा बने ठंड में सहारा
करहां (मऊ) : कड़ाके की ठंड, गलन भरी हवाएं और घने कोहरे ने जब जनजीवन को थाम सा लिया है, ऐसे वक्त में करहां क्षेत्र में इंसानियत की एक गर्माहट भरी पहल देखने को मिली। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र करहां, वार्ड संख्या–26 के प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी विक्की वर्मा ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों के लिए अलाव जलवाकर राहत का उजाला फैलाया।
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण शीतलहर ने गरीब, असहाय, मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार, राजमिस्त्री, बुजुर्ग, महिलाएं और मासूम बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। बाजारों, चौराहों और चट्टियों पर ठंड से बचाव की कोई ठोस व्यवस्था न होने से लोग ठिठुरने को मजबूर थे। ऐसे हालात में विक्की वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए राहत का हाथ बढ़ाया।
विक्की वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गलन और सर्द मौसम के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए उन्होंने डीसीएम के माध्यम से लकड़ी मंगवाकर करहां बाजार, शमशाबाद व नगपुर चट्टी, बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज परिसर तथा लग्गूपुर बाजार सहित कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए। जलते अलाव के इर्द-गिर्द सिमटी ठिठुरती भीड़ के चेहरों पर जब सुकून नजर आया, तो यह पहल अपने आप में एक सामाजिक संदेश बन गई।
अलाव की गर्माहट सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसने लोगों के दिलों को भी छू लिया। ठंड से राहत पाकर क्षेत्रवासियों ने विक्की वर्मा की इस मानवीय सोच की खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना था कि जब सर्द रातों में उम्मीदें ठिठुरने लगें, तब ऐसे प्रयास समाज में भरोसे की आग जलाए रखते हैं। वाकई, शीतलहर की सिहरन के बीच विक्की वर्मा की यह पहल साबित करती है कि- "जब इरादों में हो इंसानियत की आग, तो सर्द हवाएं भी हार मान लेती हैं।”





Post a Comment