Top News

औषधि विक्रेता जन कल्याण समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

औषधि विक्रेता जन कल्याण समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

◆14 फरवरी को भव्य वार्षिकोत्सव मनाने पर बनी सहमति


विवार को बंदी रखने व नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री न करने जताई प्रतिबद्धता


करहां (मऊ) : औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति करहां की वार्षिक बैठक रविवार अपराह्न दरौरा स्थित आर.आर.जे. क्लिनिक में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आगामी 14 फरवरी को प्रस्तावित वार्षिकोत्सव को सफल व भव्य बनाने पर विस्तार से विचार किया गया।बै

ठक में मौजूद सदस्यों ने एकमत से कहा कि वार्षिकोत्सव की सफलता के लिए सभी सदस्य समर्पण भाव से सामूहिक सहयोग प्रदान करेंगे। समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने रविवार दोपहर बाद शत-प्रतिशत बंदी का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन नियमों और अनुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समिति से जुड़े औषधि विक्रेता बिना लाइसेंस अथवा नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं का विक्रय नहीं करते, जिससे करहां क्षेत्र की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने इसे अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणादायी बताया।बै

ठक के बाद सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ सहभोज में सहभागिता की। बैठक का संचालन महामंत्री बृजेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पप्पू चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष एखलाक अहमद, कोषाध्यक्ष सोहन राजभर, श्यामलाल, नूरे आलम, अमित यादव, रामाशीष चौहान, तूफानी चौहान, रामप्रकाश चौहान, अजय यादव, राजेश कुमार, प्रकाश चौहान, अशोक गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post