विक्की वर्मा ने बाजारों में अलाव के लिए लकड़ी का किया वितरण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत करहां क्षेत्र में शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार को यहां के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विक्की वर्मा ने पुनः क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में जल रहे अलावों के लिए लकड़ी उपलब्ध कराई। इस दौरान लग्गूपुर, नगपुर, शमशाबाद, करहां, कमालपुर, गद्दोपुर सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई।
बताया गया कि ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी राहगीरों, दुकानदारों और मजदूरों को हो रही है। ऐसे में अलाव की व्यवस्था से लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में किया गया कार्य बताया। उनका कहना है कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहने की उम्मीद है।


Post a Comment