अटल जयंती पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा चांदनी ने प्रथम, कक्षा 6 की शिवानी ने द्वितीय तथा कक्षा 7 की अंजली और रीना ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व, व्यक्तित्व एवं देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, अभिषेक सरोज, नीलम दूबे, शहजादी बानो, गौतम विश्वकर्मा सहित अनेक अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Post a Comment