Top News

उधारी की रकम न लौटाने पर दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

उधारी की रकम न लौटाने पर दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के सैदपुर मोहल्ला निवासी कुमार बरनवाल उर्फ विक्की ने उधार दी गई रकम वापस न मिलने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। आरोप है कि कस्बा के नाजोपट्टी मोहल्ला निवासी विवेक उर्फ विक्की वर्मा ने बीते वर्ष 24 अगस्त को उनसे 1 लाख 98 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद विवेक के माध्यम से बलिया जनपद के गढ़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चोगड़ा गांव निवासी पंकज सोनी को भी 3 लाख रुपये उधार दिलवाए गए।

एक वर्ष बीतने के बावजूद जब रकम वापस नहीं की गई और तगादा करने पर आरोपी टालमटोल करने लगे तो मामला कोतवाली पहुंचा। वहां दोनों आरोपितों ने लिखित रूप से सुलहनामा कर 31 दिसंबर तक भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी पैसा नहीं लौटाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक इला मारन के आदेश से सोमवार देर शाम दोनों आरोपितों के खिलाफ आपराधिक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।




Post a Comment

Previous Post Next Post