Top News

युवक पर हमला कर हाथ तोड़ा, दो पर केस

युवक पर हमला कर हाथ तोड़ा, दो पर केस

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा सोफीगंज निवासी जयप्रकाश पांडेय ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनका पुत्र आशीष पांडेय उर्फ राहुल 5 मई को घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान कुतुबपुर वलीदपुर निवासी प्रीतम तथा रणविजय उर्फ गोलू मोटरसाइकिल से पहुंचे और एक्सीलेटर से तेज आवाज करने लगे। मेरे पुत्र के विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में आशीष का बायां हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष ने दोनों आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है और बताया कि दवा-इलाज कराने के बाद पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मंगलवार को दोनो आरोपितों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

-------------------------------------------------------------

बिजली का तार काटने के विवाद में दंपती से मारपीट, चार नामजद

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आरीपुर निवासी प्रह्लाद चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह बिजली का तार काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रामबचन, आशीष, सतीश और सोमारी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची प्रह्लाद की पत्नी निर्मला भी घायल हो गईं। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में निर्मला के सिर पर चोट आई जबकि उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post