Top News

टैंकर पंचर होने से सैकड़ों लीटर पानी बहा, डिब्बा-बाल्टी लेकर दौड़े लोग

टैंकर पंचर होने से सैकड़ों लीटर पानी बहा, डिब्बा-बाल्टी लेकर दौड़े लोग

करहां (मऊ) : भीषण गर्मी के बीच बुधवार दोपहर को करहां बाजार के मुख्य चौक से होकर जा रहा नगर निगम मुहम्मदाबाद गोहना का पानी टैंकर अचानक पंचर हो गया, जिससे उसमें भरा सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ देर के लिए चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी से भरा टैंकर मुख्य चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान टायर अधिक गर्म होने के कारण अचानक पंचर हो गया। टैंकर आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं था, ऐसे में उसे हल्का करने के लिए कर्मियों ने पानी निकालने हेतु वाल्व खोल दिया। वाल्व खुलते ही सड़क पर तेज धार के साथ पानी बहने लगा। गर्मी से परेशान लोगों को जैसे ही देखा आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे व अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए और पानी भरने लगे। कई लोग सड़क पर बह रहे पानी से हाथ-मुंह धोकर गर्मी से राहत लेते भी दिखाई दिए। अचानक सड़क पर बहते पानी को देखकर कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post