Top News

ग्रामप्रधान ने ग्रामीणों के लिए लगवाया निःशुल्क नेत्र शिविर

ग्रामप्रधान ने ग्रामीणों के लिए लगवाया निःशुल्क नेत्र शिविर

नेत्र चिकित्सकों ने 50 मरीजों का किया परीक्षण, दवाएं व चश्मे वितरित

करहां (मऊ) : रानीपुर ब्लाक के नासिरपुर ग्रामसभा में ग्रामप्रधान नीलम मिश्रा एवं प्रधान प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा बीनू के सौजन्य से रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरएस हास्पिटल देवा के नेत्र चिकित्सक डा. राजेश कुमार पांडेय, सहायक निखिल व अखिलेश ने करीब 50 ग्रामीणों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया।

जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें चश्मा भी उपलब्ध कराया गया। वहीं आपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों की तिथि निर्धारित कर आगे आपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई। शिविर में ज्ञानती देवी, सप्पू राम, सत्यनारायण, दिनेश राम, वंशी, शारदा देवी, तहसीलदार, वीरेंद्र नाथ मिश्र, मुसाफिर यादव, बाले राम, उषा देवी सहित करीब 50 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया।

प्रधान प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा बीनू ने कहा कि ग्रामसभा के विकास के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शिविर लगाया गया है। आगे भी विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर ग्रामीणों का निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। शिविर का ग्रामीणों ने लाभ उठाते हुए आयोजक प्रधान परिवार व चिकित्सकों के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post