खेल प्रतिभाओं को ट्रैक सूट व मेडल से किया सम्मानित
करहां (मऊ) : कम्पोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना-2 में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक की प्रतिभाशाली बालिकाओं को खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने ट्रैक सूट व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में ब्लाक, जनपद, मंडल एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंशु यादव, नंदनी शर्मा, गुंजा चौहान, दिशा पटवा, अर्चना गुप्ता, मनीषा, अंशिका रावत, सौम्या मौर्या व अंशिका को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारी प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, एसआरजी संजय कुमार तिवारी, मंजू चौरसिया समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।


Post a Comment