किसानों के अंश निर्धारण व नाम सुधार के लिए लगा शिविर

किसानों के अंश निर्धारण व नाम सुधार के लिए लगा शिविर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर, कमालपुर पहाड़पुर और देवसीपुर गांव में गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल अनिल यादव की ओर से किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। इसमें किसानों ने खतौनी में नाम सुधार, अंश निर्धारण समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किया। खतौनी व आधार कार्ड में नाम अलग होने तथा अंश निर्धारण में त्रुटि से संबंधित करीब दो दर्जन किसानों के आवेदन दर्ज किए गए।

लेखपाल ने किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए बताया कि खतौनी की नकल, आधार कार्ड सहित जरुरी अभिलेख उपलब्ध कराकर राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों को दुरुस्त कराया जा सकता है। शिविर में किसानों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया बताई गई। इस दौरान रंजीत राम, धर्मराज, बिकानू राम, सुभाष राजभर, कैलाश राजभर, नखड़ू प्रजापति, लालता राजभर, गुलाब राजभर, उपेंद्र राम, ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post