Top News

नाग पंचमी पर नागपूजन सहित खेले गए ग्रामीण खेल

नाग पंचमी पर नागपूजन सहित खेले गए ग्रामीण खेल

करहां, मऊ। नागपंचमी के शुभ अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवो और कस्बों में शिव मंदिरों पर भारी भीड़ देखी गयी। जहां लोंगों ने नागदेवता को दूध और लावा चढ़ाकर दुग्धाभिषेक किया, वहीं उत्साही नौजवानों ने कबड्डी सहित ग्रामीण खेलों का आनंद लिया।

शमशाबाद, ओटनी नगपुर, नेवादा, भतड़ी, सद्धोपुर, भांटीकला, चकभीखा, दतौली, सौसरवां आदि गांवों में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबड्डी, कुश्ती, शूटुर, चिकई, लंबी एवं ऊंची कूद आदि खेल खेले गए। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के ग्रामप्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर नागपंचमी की बधाई दिया।

स्वयंभू शिव मंदिर  शमशाबाद व देवरिया में ग्रामीण भक्तजनों ने नाग पूजन किया। मंदिर स्थित नागदेवता व स्वयंभू शिवजी पर दुग्धाभिषेक कर समाज की मंगल कामना की। समाजसेवी विक्की वर्मा ने देवरिया में जलाभिषेक किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post