Top News

शिक्षकों व विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

शिक्षकों व विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में गुरुवार को दैनिक जागरण के ‘एक युद्ध नशा के विरुद्ध’ अभियान के तहत प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करने की शपथ ली।

प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालय, परिवार और समाज को मिलकर जागरुकता अभियान चलाने की जरुरत है। उन्होंने दैनिक जागरण के ‘एक युद्ध नशा के विरुद्ध’ अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक रामकिशोर राम, रामकेर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, आरती सिंह, फहद अहमद, विजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post