बाबा बहाल दास व एसएमबीएम इंटर कॉलेज करहां में किया गया संस्कारशाला का वाचन
करहां (मऊ) : दैनिक जागरण की संस्कारशाला के तहत गुरुवार को करहां स्थित शंकर मौर्य बलिराम मौर्य इंटर कालेज तथा बाबा बहाल दास इंटर कालेज में विद्यार्थियों के समक्ष ‘बातें हमारे डिजिटल आचरण की- एकाग्रता का महत्व’ विषय पर संस्कारशाला का वाचन किया गया।
शंकर मौर्य बलिराम मौर्य इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजकुमार मौर्य ने विद्यार्थियों के समक्ष संस्कारशाला का वाचन करते हुए बताया कि मोबाइल और इंटरनेट से मिलने वाले लगातार नोटिफिकेशन पढ़ाई के दौरान एकाग्रता भंग कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जरुरी नोटिफिकेशन ही चालू रखने और पढ़ाई के समय गैरजरुरी संदेशों व इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाए रखने की सीख दी।
वहीं बाबा बहाल दास इंटर कालेज की प्रवक्ता संगीता मौर्या ने विद्यार्थियों के समक्ष संस्कारशाला का वाचन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखना सफलता के लिए बेहद जरुरी है। विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित और संतुलित उपयोग करते हुए पढ़ाई के लिए निर्धारित समय में पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई।
इस दौरान प्रबंधक कपिलदेव मौर्य, प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य, बृजेश यादव, अंकित मौर्य, ज्ञानदीप गौतम, कार्तिकेय तिवारी, कमलेश मौर्य, रामध्यान यादव, एहसान अहमद, बिंदू यादव, अखिलेश मौर्य, रामपुकार यादव, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, लखेंद्र चौहान, हरिहर प्रसाद सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


Post a Comment