सब्जी मंडी से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे की सब्जी मंडी से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोछा, देवकली तारन निवासी बेचन गोंड़ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित के अनुसार वह 13 सितंबर की सुबह करीब 6:20 बजे मंडी में काम करने पहुंचा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल यूपी 50 एके 5024 मंडी परिसर में खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया।


Post a Comment