Top News

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने सब्जी मंडी से चोरी हुई बाइक बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक के अलावा 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और 524 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के रामघाट बंधा रोड पर गुमटी के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष यादव निवासी कमालपुर, कोलौरा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सब्जी मंडी से चोरी की गई यूपी 50 एके 5024 नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 524 रुपये बरामद हुए। 




Post a Comment

Previous Post Next Post