Top News

कोठियां धाम में ब्रह्मगायत्री जपयज्ञ का शुभारंभ

कोठियां धाम में ब्रह्मगायत्री जपयज्ञ का शुभारंभ

करहां (मऊ) : ब्रह्मर्षि रामकृष्ण महाराज की पुण्यभूमि कोठिया धाम में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ ब्रह्म गायत्री जप यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शनिवार को गौरी-गणेश, कलश, सप्तमातृका, वास्तु, स्तंभ एवं दिग्द्वारपाल पूजन के साथ 51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लिया गया।

आचार्य पंडित सुदामा पांडेय के निर्देशन में यजमान अशोक सिंह ने पूजन संपन्न कराया। कथावाचक पंडित गिरिजेश त्रिपाठी ने कहा कि गायत्री मंत्र का जप व्यक्ति के भीतर सद्बुद्धि, आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि के साथ मनुष्य में संयम और सदाचार की भावना जागृत होती है। वहीं कथावाचक पंडित कौशल पांडेय ने कहा कि ब्रह्म गायत्री यज्ञ का उद्देश्य लोककल्याण, विश्वशांति और समस्त प्राणियों के मंगल की कामना करना है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान भारतीय वैदिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय महायज्ञ का समापन तीन नवंबर मंगलवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर शिवम मिश्रा, शिवशंकर दूबे, देवमणि त्रिपाठी, कृपाशंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, शिवचंद यादव, पुनीत सिंह बंटी, मुनीब राम यादव, प्रभुनाथ यादव, अभिषेक सिंह, मुन्ना मौर्य, शशि प्रकाश सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post