रंगों से सजी रचनात्मकता, कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान
करहां (मऊ) : दीपावली के उल्लास के बीच मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों के जरिए अपनी कलात्मक सोच और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। आकर्षक रंगोलियों के बीच कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा सात को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में साक्षी, अमन यादव, पायल सरोज, अंशिका सरोज, वंदना यादव, प्रिया यादव, प्राक्षी रावत, पावनी सरोज, शिवानी सरोज और चांदनी यादव सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नरेश यादव, शिवलाल यादव, रितेश कुमार, सुनील कुमार प्रजापति, वीरेंद्र यादव, प्रेमशिला देवी, अविनाश ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।



Post a Comment