करहाँ यूनियन बैंक ने चुनिंदा पुराने ग्राहकों संग मनाई अपनी 105वीं वर्षगाँठ
करहाँ, मऊ। दिनांक 10 नवंबर 2023 को मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड अन्तर्गत यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के करहाँ ब्रांच में कुछ पुराने ग्राहकों के साथ मिलकर इस बैंक की 105वीं वर्षगाँठ धूमधाम से केक काटकर मनाई गई।
बता दें कि आज ही के दिन 105 वर्ष पहले इस बैंक की नींव रखी गयी थी। शुक्रवार को इसी स्थापना वर्ष के उपलक्ष में यूनियन बैंक आफ इंडिया करहाँ के कुछ चुनिंदा पुराने ग्राहकों के साथ मिलकर बैंक के पदाधिकारियों ने उत्सव साझा किया। शाखा प्रबंधक की अध्यक्षता में इस बैंक के अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कुछ चुनिंदा पुराने ग्राहकों में प्रमुख रूप से रूप में श्रीकांत सिंह, नागेन्द्र सिंह, राधेरमण वर्मा, बृजपाल वर्मा, विभूति नारायण सिंह, सोचन ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, एखलाक अहमद, पोरा जायसवाल, रवि चौरसिया सहित रमेश कुमार, रमेश राम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment