Top News

सर्वोत्तम साइंस क्लासेज करहाँ में केक काटकर मनाया गया बाल दिवस


सर्वोत्तम साइंस क्लासेज करहाँ में केक काटकर मनाया गया बाल दिवस


करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड अन्तर्गत करहां बाजार में स्थित सर्वोत्तम साइन्स क्लासेज के बच्चों ने तारकेश्वर सिंह अज़ीत के मुख्य आतिथ्य में मिलकर बाल दिवस मनाया और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के इस दिन केक काटकर खुशियां मनाई। कोचिंग संचालक आसिफ सर के आग्रह पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के मार्गदर्शन हेतु संक्षिप्त उद्बोधन भी दिया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण, विद्यार्थीगण और आगत अतिथिगणों ने हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर कोचिंग के संचालक आसिफ अहमद, अरविंद सर, एच. पी. सर, देवेंद्र सर, अभिषेक सर आदि के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में तारकेश्वर सिंह अज़ीत, विशिष्ट अतिथिगण बाबा बहाल दास इंटर कालेज के वरिष्ठ अध्यापक लखेन्द्र चौहान, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक आकिब शमीम खां उर्फ सद्दाम भाई, भौकाल न्यूज के संचालक राहुल मद्धेशिया, बृजेश यादव, अनुराग यादव, अब्दुल कादिर जिलानी, अमरजीत सरोज सहित तमाम उत्साही विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post