Top News

देवरिया खुर्द में पंचदिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ


देवरिया खुर्द में पंचदिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ



कथावाचकद्वय डॉक्टर सूर्यभान सिंह व ललित नारायण गिरी ने बहाई कथा रसधार


करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड अन्तर्गत देवरिया खुर्द ग्राम स्थित प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में पंचदिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलवार को सायंकाल हुआ। अमृत कथा की शुरुआत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय ब्लॉक की प्रमुख रानू सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर कथा वाचकों का पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मान किया।


पंचदिवसीय कथा के प्रथम दिन मानस सम्राट सूर्यभान सिंह ने उपस्थित श्रोताओं को बताया कि दूसरों की भलाई करने से बड़ा संसार में कोई धर्म नहीं है, जबकि दूसरों को कष्ट देने से बड़ा अधर्म कोई नहीं। उन्होंने इस संबंध में गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस की चौपाई "परहित सरिस धरम नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई" की व्याख्या करते हुए हनुमत चरित्र पर प्रकाश डाला। कहा कि जो संसार का करे वो भगवान श्रीराम है और जो भगवान श्रीराम का काम करे उसका नाम हनुमान है। मानस प्रवक्ता ने हनुमान जी को सबसे बड़ा परोपकारी बताया। कहा कि परोपकार के समान कोई धर्म नहीं है। परोपकार ऐसा कार्य है, जिससे शत्रु भी मित्र बन जाता है। यदि शत्रु पर विपत्ति के समय उपकार किया जाए तो वह भी सच्चा मित्र बन सकता है। इस संबंध में उन्होंने राम-सुग्रीव मित्रता और बालि युद्ध का प्रकरण सुनाया।



दूसरे प्रवचनकर्ता मानस मधुर पंडित ललित नारायण गिरी मानस राजहंस ने संगीतमय कथा में लक्ष्मण शक्ति के माध्यम से हनुमत चरित्र की व्याख्या से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।


कथा के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कथा मंच का संचालन लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता व नागेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बृजमोहन सिंह, कमलेश पाण्डेय, सतीश सिंह, आशुतोष पाण्डेय, बृजविहारी सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, रामअवध यादव, नागेन्द्र सिंह, हिन्दराज कुमार, विनय सिंह, रमाकांत सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में माताएं-बहनें कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहीं।



आयोजन समिति में शामिल महेन्द्र सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, नागेन्द्र सिंह, विवेक सिंह बबलू, धनन्जय सिंह, बृजमोहन सिंह, बृजबिहारी सिंह, आशुतोष पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, शारदा पाण्डेय, सतीश सिंह, दुर्गा सिंह, रामाकान्त सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, हिन्दराज कुमार, दिनेश कुमार गोंड, जगदम्बा पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, रामअवध यादव, गिरीश सिंह, संत प्रकाश सिंह, सुबाष सिंह, घनश्याम सिंह, आनन्द गोंड, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अरूण कुमार पाण्डेय, विशाल सिंह, विजय प्रताप सिंह, नितिन सिंह, गौरव शर्मा, अतुल शर्मा, मनीष राजभर, रोहन राजभर, नीरज राजभर, प्रवीण कुमार सिंह, आशीष गुप्ता, अनिकेत विश्वकर्मा, सूर्याश पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, महेश पाण्डेय, पार्थ पाण्डेय, प्रदुम्न पाण्डेय, पियूष पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, सूरज गोंड़, बन्टी गुप्ता, राहुल रावत, दुर्गविजय गोंड, सागर राजभर, आदित्य गोंड़ आदि लोग बखूबी अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post