राजापुर व सुरहुरपुर में निकाली गई भव्य अक्षत कलश यात्रा
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत सुरहुरपुर व राजापुर में बुधवार को भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इसमें जय श्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्या से लाया गया पूजित अक्षत एवं मंदिर का चित्र घर-घर प्रदान कर लोंगो को 22 जनवरी को रामलला के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया। साथ ही संघ के पदाधिकारियों द्वारा निकट स्थित मंदिरों में उत्सव मनाने एवं शाम को देवालयों समेत घर में रामदीप जलाने का अनुरोध किया गया।
सुरहुरपुर की कलश यात्रा का निर्देशन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिकृष्ण बरनवाल व लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने तो राजापुर में धर्मेंद्र सिंह व चंदन कुमार ने किया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाक्टर सीता राय, लोकसभा विस्तारक अंकुर पाल, मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा की निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज, विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा, सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर उमेश सरोज, विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह, अंकित सरोज, ठाकुर प्रसाद सिंह ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत व मंदिर का चित्र सौंपा।
राजापुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह के साथ गुरुप्रसाद सिंह, भूपेंद्र सिंह, नखड़ू यादव, अनिरुद्ध कश्यप, गौरव सिंह, शिवचरन राम आदि सैकड़ो लोंगो के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए यात्रा गांव की हर एक गली-मोहल्लों से गुजरी। जय श्रीराम के जयघोष से गांव का वातावरण राममय हो गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक सिंह, सुरजीत राय, ठाकुर प्रसाद सिंह, जितेंद्र चौहान, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र चौहान, सतीश, अमित, शिवकुमार सिंह, श्रीनिवास कश्यप, सिकंदर चौहान आदि सैकडों रामभक्त मौजूद रहे।






Post a Comment