मोदी ने वो सब कर दिखाया जो पहले नहीं हुआ : डा. सीता राय
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के ग्राम पंचायत भांटीकला व दपेहड़ी में बुधवार को विकसित संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डाक्टर सीता राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आवास की चाभी देकर सम्मानित किया साथ ही लोंगो को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। उपस्थित सैकडों ग्रामीण स्त्री-पुरुषों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो सब कर दिखाया जो पहले कभी नहीं हुआ था।
नारी शक्ति वंदन, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला गैस योजना, बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्म एवं पौष्टिक भोजन, फ्री राशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगल योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्वामित्व योजना, डीबीटी योजना, खातों में अनेक सब्सिडियों का हस्तांतरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, हर घर नल व शौचालय आदि अनेक ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो पहले कभी नहीं चलीं। साथ ही मातृशक्तियों को अनेक सुविधाएं जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक मिल रही हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 500 वर्षो के लंबे संघर्ष एवं अनेकों कुर्बानी के बाद प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण हो रहा है। भगवान राम टेंट से भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति भी एक लंबे अरसे से रुकी हुई बड़ी उपलब्धि है। हमारे प्रदेश से माफियाराज को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने खत्म कर दिया। आज बाबा के बुलडोजर के खौफ से भयभीत हैं माफिया राज्य छोड़ चुके हैं या तो जेल में हैं। आपके गांव-घर तक प्रशासन आज चलकर खुद आ रहा है और समस्या का निराकरण करते हुए विभिन्न योजनाओं से संतृप कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा विस्तारक अंकुर पाल, करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, रानीपुर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पासी, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, दोनों कार्यक्रम के नोडल सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रविकांत यादव, ग्रामप्रधानद्वय भारती सिंह व प्रतिभा सिंह, दोनों ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह मिंटू व रविंद्रनाथ सिंह, सचिव जयप्रकाश यादव, करहां मंडल महामंत्री युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी, बूथ अध्यक्ष विपुल कुमार, धन सिंह, संजय सिंह, अरुण कुमार, सूर्यभान सिंह आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे। दोनों कार्यक्रमों का कुशल मंच संचालन विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला ने किया।








Post a Comment