Top News

जो किसानों का सम्मान करेगा वह देश पर राज करेगा:- किसान नेता राकेश सिंह

जो किसानों का सम्मान करेगा वह देश पर राज करेगा:- किसान नेता राकेश सिंह


करहाँ (मऊ) : जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा किसान नेता राकेश सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी, हरित क्रांति का नारा देने वाले कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन जी और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव को भारत रत्न देने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि यह सरकार किसानों का सम्मान करती है। इससे कृषि कार्य में और उत्साह के साथ इस देश का अन्नदाता किसान जी जान लगा करके मेहनत करेगा और देश खाद्यान्न के क्षेत्र में विश्व में नंबर एक स्थान पर होगा।चौधरी साहब कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। अब तो यह यह स्पष्ट हो गया है कि जो किसानों की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को किसानो की तरफ से बहुत-बहुत बधाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post