अंततः 10 घंटे 30 मिंनट बाद मिला पोखरे में डूबे अनिल मद्धेशिया का शव
•चार अविवाहित पुत्रों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
•एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, लेखपाल, पुलिस आदि की मौजूदगी में गोताखोरों व पीएसी की टीम तलाश में थी जुटी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां स्थित मठ गुरादरी के पोखरे में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नहाने गए करहां बाजार निवासी अनिल मद्धेशिया उम्र 55 वर्ष गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कराई। अंततः 08: 30 बजे से पीएसी रामनगर के जल पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया। माटर नाव व अन्य विधियों से एक घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 09:30 बजे करीब 10 घंटे 30 मिनट बाद उनका शव बरामद हो पाया। मौके पर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार सुधांशु शेखर, सीओ जितेंद्र सिंह, लेखपाल शिवलाल यादव, मृत्युंजय सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामबिहारी जायसवाल, पुलिस बल की मौजूदगी में गोताखोरो व पीएसी रामनगर की जल पुलिस तलाश में जुटी रही।
बता दें कि अनिल शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करते थे लेकिन फिलहाल उनके पुत्रों ने यह काम संभाल रखा है। परिवार में तीन भाई सुनील मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, हरिओम मद्धेशिया सहित पत्नी कंचन मद्धेशिया (50) और चार अविवाहित पुत्र विशाल (30), विकास (24), आकाश (22) व विवेक (21) हैं। बाजार में एक छोटी सी दुकान से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। हादसे के बाद पत्नी व बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे करहां बाजार में शोक का माहौल है।






Post a Comment