Top News

कृषक गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक

कृषक गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्रामसभा दाऊदपुर में 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल' के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला व गोष्ठी का आयोजन प्राथमिक पाठशाला कस्तूरीपुर में किया गया। जहां कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानो को विभिन्न उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं।

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के प्राविधिक सहायक विजय कुमार मौर्य ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, राजकीय क़ृषि गोदाम पर उपलब्ध धान, ढैंचा, जिप्सम आदि की उपलब्धता के बारे में सूचित किया। साथ ही सोलर पैनल के, कृषि यंत्रों, एवं सब्सिडी के बारे में जानकारी दी गयी। फसल अवशेष प्रबंधन अर्थात पराली नियंन्त्रण व हरी खाद के बारे में भी सैकड़ो किसानो को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जितेंद्र चौहान व ग्रामसभा के सभी अनेक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post